Bigg Boss 17 : अभिषेक कुमार ने मन्नारा चोपड़ा को बताया 'डुप्लीकेट परिणीति', सलमान ने लगाई फटकार
bigg boss 17: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिल रही है। इस सीजन में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा भी बतौर कंटेस्टेंट आई हैं।
शो में मन्नारा और अंकिता लोखंडे के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं शो के बीते एपिसोड में मन्नारा की अभिषेक कुमार संग लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान अभिषेक ने मन्नारा को डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा बोल दिया, जिससे एक्ट्रेस के पारा हाई हो गया।
Abhishek aur Mannara ke beech hui garma garmi ne badal diya ghar ka mahaul.
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 27, 2023
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @Jiocinema par.#BB17 #BiggBoss @BeingSalmanKhan#AbhishekKumar@memannara pic.twitter.com/eFNJVdlf72
दरअसल, गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक ने मन्नारा को चिढ़ाते हुए कहा कि ये एकदम परिणीति जैसी लगती हैं। इसपर मन्नारा कहती हैं, 'हां मैं हूं। इसके बाद में अभिषेक बार-बार मन्नारा और परिणीति को लिंक करते रहें।
इसके बाद मन्नारा बेहद गुस्सा हो जाती हैं। वहीं अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान अभिषेक कुमार को जमकर फटकार लगाते नजर आने वाले हैं।
#ShukravaarKaVaar mein phir ek baar banenge Abhishek, Salman ka shikaar.
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 27, 2023
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @JioCinema par.#BB17 #BiggBoss@Beingsalmankhan@HyundaiIndia@DaburIndia@TRESemmeIndia@iamappyfizz@Chingssecret@glancescreen… pic.twitter.com/PB3W2Tdcpm
हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में सलमान मन्नारा से पूछते हैं, 'तुम्हारा कोई ट्रिगर प्वाइंट हैं? इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, ' हां, अगर कोई फैमिली पर जाए या यहां पर कोई मुझसे बाहर की बातें करें।'
इस पर सलमान कहते हैं कि लेकिन परिणीति तो आपकी बहन हैं। जिसके बाद सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं मन्नारा को डुप्लीकेट परिणीति किसने बुलाया, जिस पर अभिषेक ने अपना नाम खुद लिया।
इसके बाद सलमान अभिषेक को बोलते दिखे हैं, 'आप होंगे मेरे फैन, लेकिन मेरी जैसी हरकतें नहीं हैं आपकी... असल जिदंगी में जूते पड़ेंगे जूते।'
बता दें कि शो में मन्नारा काफी समझदारी से गेम खेल रही हैं। वह घर की इकलौटी कंटेस्टेंट हैं जिनका घर में हर रूप दिखा हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

