Daily Horoscope
✕

बिग बॉस 16 : घरवालों से नाराज हुए सलमान खान, अब्दू रोजिक को शो से किया बाहर!

Updated: शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (11:09 IST)
'बिग बॉस 16' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब्दू रोजिक ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया है। इस हफ्ते 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। इनमें अब्दू रोजिक, निमृत कौर, गौतम विग, गोरी नागौरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और शिव ठाकरे का नाम शामिल है।

 
घरवालों ने नॉमिनेशन से बचने के लिए अब्दु रोजिक को बली का बकरा बनाया है। घरवालों ने अब्दु रोजिक को ये कहकर नॉमिनेट कर दिया कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस अब्दु रोजिक को कहीं नहीं जाने देंगे। लेकिन घरवालों की इस हरकत ने सलमान खान नाराज हो गए हैं। 
 
अब्दू को नॉमिनेट करने पर सलमान ने घरवालों को खूब लताड़ लगाई है। सलमान ने गुस्से में अब्दू को शो से बाहर करने की बात कह दी। बीते एपिसोड में सलमान खान कहते नजर आए, मुझे अब्दु रोजिक पर गर्व है। अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 के घर में अकेला ऐसा कंटेस्टेंट है जो कि न किसी की बुराई करता है और न ही फालतू बातें करता है। अब्दु रोजिक इन शो में रहना डिजर्व करता है।
 
सलमान आगे कहते हैं, आप सभी लोग अब्दु रोजिक से कुछ न कुछ सीख रहे हैं। अब्दु के परिवार ने उनको अच्छे संस्कार दिए हैं। आप सब लोगों ने अब्दु को ये बोलकर नॉमिनेट किया है कि उसके फैंस बहुत हैं। अब आप लोग इस फैसले का नतीजा देखने वाले हैं। अब्दु रोजिक आज बिग बॉस 16 के घर को छोड़कर जा रहा है।
 
सलमान खान की ये बात सुनकर घर के सभी कंटेस्टेंट शॉक्ड हो जाते हैं। अब्दु रोजिक के एलिमिनेशन की खबर सुनकर निम्रत कौर रोने लगती हैं। इस बात का खुलासा आज होगा कि क्या वाकई बिग बॉस 16 के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दू शो से बाहर होने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख