manglik dosh calculator
✕

क्या जाह्नवी और खुशी कपूर एक ही शख्स को कर रही थीं डेट? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (19:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में बिजी है। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है। जाह्नवी और खुशी अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। 

 
बीते दिनों खबर आ रही थी कि खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन जाह्नवी के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट कर रही हैं। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने खुलासा किया कि क्या दोनों बहनें एक ही शख्स को डेट कर चुकी हैं।
 
'बॉलीवुड बबल' के साथ इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बुरी चीज क्या पढ़ने को मिली है? एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अक्षत राजन को डेट कर रही थी, जो मेरे बचपन के बेस्ट फ्रेंड हैं और फिर मेरा उनसे ब्रेकअप हो गया और इसके बाद अब खुशी उन्हें डेट कर रही है।
 
जाह्नवी ने कहा, हममें से किसी ने भी उन्हें कभी डेट नहीं किया। हम बचपन से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। जाह्नवी ने दावा किया कि वह अभी सिंगल हैं। 
 
इससे पहले फिल्म कंपेनियन के साथ इंटरव्यू जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर को डेटिंग टिप्स देते हुए कहा था कि किसी अभिनेता को डेट न करें। सिर्फ इसलिए कि मुझे पता है कि मैं और वह किस तरह की लड़कियां हैं, मुझे लगता है कि यह बेहतर होगा, अपनी कीमत जानें। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख