शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 weekend ka vaar salman khan slams tejasswi prakash for her behaviour
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (12:17 IST)

Bigg Boss 15 : तेजस्वी प्रकाश पर भड़के सलमान खान, बोले- जिस थाली में खाते हैं उसी में कोई छेद करता है?

Bigg Boss 15 : तेजस्वी प्रकाश पर भड़के सलमान खान, बोले- जिस थाली में खाते हैं उसी में कोई छेद करता है? - bigg boss 15 weekend ka vaar salman khan slams tejasswi prakash for her behaviour
'बिग बॉस 15' का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान भी किसी न किसी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड का वार सलमान के निशाने पर तेजस्वी प्रकाश आ गई हैं।

 
इस हफ्ते तेजस्वी प्रकाश छाई रही हैं। वह कभी प्रतीक सहजपाल के साथ एग्रेसिव हुईं, तो कभी उन्होंने शमिता पर गंभीर आरोप लगाया। इतना ही नहीं तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर शक करती हुई भी नजर आईं। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सलमान तेजस्वी से कहते हैं 'वो जिस चैनल को कोस रही हैं, उससे पता चल रहा है कि आप एक बेवफा हैं।'
 
सलमान खान कहते हैं, तेजस्वी आपका एक ही दुखड़ा क्यों होता है। पूरी दुनिया आपके खिलाफ है और आप अकेली हैं। आप इस चैनल के बारे में कोसती रहती हो, आपका हर कोसना दिखाई दे रहा है। जिस थाली में खाते हैं उसी में कोई छेद करता है। आपको तो अब करण की भी कद्र नहीं। मेरी तरफ साजिश रची जा रही है, आप क्यों सिम्पेथी कार्ड खेल रही हो?
 
वहीं प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि घर के अंदर आपातकालीन स्क्रीनिंग टेस्ट चलाया जा रहा है। इसके साथ ही 'बिग बॉस 15' के आने वाले एपिसोड में गौहर खान स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। वह एक टास्क करेगी जिसमें कंटेस्टेंट्स को रैंकिंग के अनुसार पोडियम पर खड़ा किया जाएगा। 
 
ये भी पढ़ें
'पुष्पा' की रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में हुआ इजाफा, इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स