बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 salman khan bashes afsana khan promo out
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (12:34 IST)

Bigg Boss 15 : अफसाना खान की हरकतों पर भड़के सलमान खान, बोले- मेरी चॉइस होती तो...

Bigg Boss 15 : अफसाना खान की हरकतों पर भड़के सलमान खान, बोले- मेरी चॉइस होती तो... - bigg boss 15 salman khan bashes afsana khan promo out
'बिग बॉस 15' के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं कंटेस्टेंट अफसाना खान अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अफसाना खान अपनी घटिया और बेहूदा हरकतों के लिए लोगों के निशाने पर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

 
इसी बीच सलमान खान ने भी अफसाना को बुरी तरह लताड़ा है। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान वीकेंड का वार में अफसाना खान की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। अफसाना खान ने झगड़े के दौरान शमिता शेट्टी की उम्र, लुक्स, करियर और पर्सनैलिटी पर कमेंट किया था। 
 
अफसाना का ये गुस्सैल रवैया सलमान खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। प्रोमो में सलमान, अफसाना खान को लताड़ते हुए कहते हैं, 'घटिया औरत' कौन है और कौन नहीं, आप डिसाइड करेंगी?' इस पर अफसाना कहती हैं, 'आप बड़े हो।' लेकिन सलमान उन्हें बीच में ही रोकते हैं और कहते हैं, 'नहीं, नहीं मैं बुड्ढा हूं।'
 
अफसाना सफाई में कहती हैं कि वह गुस्से में थीं। लेकिन सलमान उनकी एक नहीं सुनते और कहते हैं, 'गुस्से में हो तो कुछ भी बोल दोगी? आपकी ज़ुबान तो चलती ही है, उसके साथ आपके हाथ भी चलते हैं। आपका ना एक सेट पैटर्न है। मेरी चॉइस होती तो मैं आपको इस घर से बेघर कर देता।
 
इसके बाद अफसाना खान कहती हैं, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं घर से बाहर जाने के लिए तैयार हूं। अब सलमान आगे क्या करेंगे? क्या अफसाना घर से निकाल दी जाएंगी या अपने किए की माफी मांगेंगी? यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 
 
ये भी पढ़ें
मास्क के कारण रुक गए हैं ये काम: चुटकुला पढ़कर जोर से हंस देंगे