1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bigg Boss 15, Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput, Chehre

Bigg Boss 15 में रिया चक्रवर्ती की फीस जान कर रह जाएंगे दंग

बिग बॉस 15
रिया चक्रवर्ती वो नाम है जो पिछले डेढ़ सालों से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जो कुछ रिया ने झेला है उसका अनुभव कोई नहीं कर सकता। क्या नहीं बोला गया उनको? मीडिया ट्रायल से लेकर तो अदालत तक के चक्कर उन्होंने लगाए। 
 
अब यही रिया भारत के सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में नजर आने वाली हैं। संभव है कि रिया इस शो के जरिये अपना पक्ष रखे। 



 
रिया के आने से निश्चित रूप से शो की लोकप्रियता ऊंचाई छूने वाली है। रिया के समर्थक और आलोचक दोनों की नजर रिया की हर हरकत पर होगी। 
 
खबर है कि रिया को शो के लिए राजी करने के लिए भारी फीस दी गई है। सूत्रों का कहना है कि रिया को प्रतिदिन के 5 से 6 लाख रुपये की फीस चुकाई जाएगी। मेकर्स को रिया से काफी उम्मीद  है। 
 
ड्रग्स, जेल, अदालत के बाद रिया हाल ही में 'चेहरे' फिल्म में नजर आई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर खास हलचल नहीं मचा पाई। बिग बॉस में उन्हें देखना दिलचस्प होगा। 
अगला लेख
विद्युत जामवाल की 'सनक' 15 अक्टूबर 2021 को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर होगी रिलीज़