शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh proposed to shamita shetty promo video viral
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (17:54 IST)

Bigg Boss 15 : राखी सावंत के पति रितेश ने किया शमिता शेट्टी को प्रपोज, प्रोमो वीडियो वायरल

Bigg Boss 15 : राखी सावंत के पति रितेश ने किया शमिता शेट्टी को प्रपोज, प्रोमो वीडियो वायरल - bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh proposed to shamita shetty promo video viral
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ 'बिग बॉस 15' के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुकी हैं। इनकी एंट्री के साथ ही शो में एंटरटेंमेंट का डोज डबल हो गया है। राखी के साथ-साथ उनके पति रितेश भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

 
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में रितेश अपनी पत्नी राखी को छोड़कर शमिता शेट्टी के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में सलमान खान कहते हैं, रितेश ने मुझे बताया था कि वह शमिता शेट्टी को बहुत पसंद करते हैं। सलमान की ये बात सुनकर राखी के साथ ही साथ शामिता और घर वाले भी शॉक्ड हो जाते हैं। इसके बाद रितेश शमिता को प्रपोज कर देते हैं। 
 
रितेश एक लाल गुलाब लेते हुए शमिता की तरफ बढ़ते हैं और उन्हें प्रपोज करते हैं। इस दौरान वह अंग्रेजी बोलते हैं। रितेश के प्रपोज करने के अंदाज का मजाक उड़ाते हुए सलमान कहते हैं कि ये अमेरिकन शो बिग ब्रदर नहीं बिग बॉस का घर है।
 
रितेश-शमिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राखी सावंत और रितेश के अलावा रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी भी ने भी बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है।
 
ये भी पढ़ें
प्रत्यूष धीमान और सना खान का गाना 'अजियत' हुआ रिलीज