बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 afsana khan thrown out of the house
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (10:59 IST)

Bigg Boss 15 : अफसाना खान शो से हुईं बाहर, क्या शमिता शेट्टी संग लड़ाई की मिली सजा?

Bigg Boss 15 : अफसाना खान शो से हुईं बाहर, क्या शमिता शेट्टी संग लड़ाई की मिली सजा? - bigg boss 15 afsana khan thrown out of the house
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर में पहले ही दिन से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं शो का अप‍कमिंग एपिसोड भी काफी शॉकिंग होने वाला है। खबरों के अनुसार पंजाबी सिंगर अफसाना खान शो से बाहर हो गई हैं।

 
अफसाना के शो से बाहर होने की अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार अफसाना अपना आपा खो बैठती है और वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। कथित तौर पर चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के बाद अफसाना खान को बिग बॉस 15 के घर से बाहर कर दिया गया है। 
 
यह भी बताया जा रहा है कि शो में अफसाना खान को पैनिक अटैक आया था। इसके बाद मेडिकल कारणों की वजह से उन्हें शो से बाहर लागा पड़ा। कथित तौर पर वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई हुई थी। 
 
इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा और घोषणा की कि अफसाना खान को शमिता के साथ फिजिकल लड़ाई के लिए शो छोड़ना होगा। हालांकि अफसाना के शो से बाहर होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बता दें कि बीते दिन लगातार घर के नियम तोड़ने की वजह से सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी थी। बिग बॉस ने शमिता शेट्टी पर अंग्रेजी में बोलने और अफसाना खान पर कई बार चेतावनियों के बाद भी दिन में सोने का आरोप लगाया था। टास्क के दौरान मिले ब्रेक में भी अफसाना गार्डन में बनी गुफा के अंदर जाकर सो गई थीं। जिसके परिणाम स्वरूप बिग बॉस ने इस टास्क को बीच में ही रद्द कर दिया था।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 15 : राकेश बापट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती