1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 winner rubina dilaik tested covid 19 positive

'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलैक हुईं कोरोना पॉजिटिव, ठीक होने के बाद करेंगी प्लाज्मा डोनेट

Bigg Boss 14
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक कोरोनावायरस का शिकार हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है।

 
रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके साथ संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने का भी आग्रह किया है।  रुबीना दिलैक ने लिखा- मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं, अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी। 
 
उन्होंने लिखा, कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर क्वारंटीन रहूंगी। बीते 5-7 दिन में जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा ले।
 
रुबीना के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर रुबीना के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना फेमस सीरियल शक्ति : अस्तित्व के अहसास की में नजर आ रही हैं। बीते दिनों रुबीना का पहला म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था। इस गाने में उनके साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी।
 
अगला लेख
फिल्म 'बाहुबली' में इस एक्टर ने दी है प्रभास को अपनी दमदार आवाज