शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bigg Boss 14 ex contestant Nishant Singh Malkhani to play an army officer in a web film called LAC
Written By
Last Updated : बुधवार, 25 नवंबर 2020 (15:43 IST)

बिग बॉस 14 के घर से निकलते ही निशांत सिंह मलकानी को मिला काम, इस वेब फिल्म में आएंगे नजर

बिग बॉस 14 के घर से निकलते ही निशांत सिंह मलकानी को मिला काम, इस वेब फिल्म में आएंगे नजर - Bigg Boss 14 ex contestant Nishant Singh Malkhani to play an army officer in a web film called LAC
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट निशांत सिंह मलकानी जल्द एक वेब फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में वह आर्मी अफसर के किरदार में दिखाई देंगे। ‘बिग बॉस’ से बाहर निकल चुके निशांत फिलहाल कारगिल में एलएसी नामक इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे हैं।



यह फिल्म 2020 की सच्ची कहानियों पर आधारित है। नितिन कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में निशांत कहते हैं, “इसकी कहानी गलवान घाटी में एक फ्रंटलाइन सैनिक पर केंद्रित है। चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र पर कब्जा जमाने की कोशिश करते हैं और यह जवान उनको रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”
 

वह आगे बताते हैं, “मैं एक आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहा हूं और यह किरदार बहुत बड़ा देशभक्त है। वह देश के लिए खुद को कुर्बान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है और दुश्मनों के साथ भिड़ने से पहले एक बार भी नहीं सोचता है। यह एक डेयरडेविल कैरेक्टर है, जिसे मौत से बिल्कुल डर नहीं लगता है और वह एक आदर्श आर्मी अफसर है। भारतीय सेना के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है और एक आर्मी अफसर के किरदार को निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
ये भी पढ़ें
फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का बोल्ड अंदाज, बिकिनी फोटोज वायरल