1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 contestant jaan kumar sanu reveals his parents separation

Bigg Boss 14 : जान कुमार सानू का खुलासा, छह महीने की प्रेग्नेंट मां को पिता ने दे दिया था तलाक

Bigg Boss 14
Photo : Instagram
बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ जान की अच्छी बन रही है। इस बीच शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं।

 
जान ने बताया कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जान बिग बॉस के कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन, सारा गुरपाल सिंह और अन्य के साथ बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता तब अलग हो गए थे जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं। जान अपनी मां के साथ ही रहे थे।
 
जान कहते हैं कि 'मेरी मां ही मेरे लिए माता और पिता दोनों हैं। बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले मेरी यही चिंता थी कि मेरी मां की देखभाल कौन करेगा। जब प्यार की बात आती है तो मेरी सोच पुराने जमाने की है। मुझे लगता है कि प्यार केवल एक ही इंसान से होता है और हमें उसी इंसान के साथ रहना चाहिए, जैसे मेरी मां।'
 
शो में आने से पहले जान कुमार सानू ने अपने पिता के रिएक्शन के बारे में बताया था। जान ने कहा था कि उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम निश्चित हो इसके लिए? मेरा आत्मविश्वास देखकर वो भी काफी एक्साइटेड हो गए। शो के लिए उन्होंने मुझे कुछ टिप्स भी दिए। 
 
अगला लेख
इस वजह से अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार और सायरा बानो