1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 14 bipasha basu cheers rubina dilaik says she will definitely win

Bigg Boss 14 : बिपाशा बसु ने किया रुबीना दिलैक को सपोर्ट, बोलीं- बहुत ही मजबूत लड़की हैं

Bigg Boss 14
'बिग बॉस 14' अपने फिनाले से अब कुछ दिन ही दूर है। वहीं निक्की तंबोली इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। इन सबके बीच रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रुबीना के फैंस लगातार सोशल मीडिया उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

 
वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी रुबीना दिलैक को चीयर किया है और कहा है कि वह बिग बॉस 14 की इस प्रतियोगी को मजबूत मानती हैं।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रुबीना की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने लिखा, बिगबॉस 14 देखा! यह लड़की रुबीना दिलैक एक बहुत ही मजबूत लड़की है। उसे निश्चित रूप से जीतना चाहिए। उसे शुभकामनाएं।' इसका मतलब साफ है कि बिपाशा रुबीना को सपोर्ट कर रही हैं।
 
बता दें कि बिपाशा ही नहीं बल्कि कई और सेलेब्स बिग बॉस सीजन 14 को फॉलो कर रहे हैं। इनमें काम्या पंजाबी, अमित टंडन और कई और सेलिब्रिटी का नाम शामिल हैं। ये सभी रुबीना की जीत का दावा कर रहे हैं।
 
अगला लेख
विद्युत जामवाल ने इस खास लिस्ट में बनाई जगह, ब्रूस ली के साथ की बराबरी