• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidyut jammwal becomes one of the worlds best martial artists
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (17:04 IST)

विद्युत जामवाल ने इस खास लिस्ट में बनाई जगह, ब्रूस ली के साथ की बराबरी

Vidyut Jammwal
विद्युत जामवाल एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। एक्टर के एक्शन को देखकर फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। अब तो खुद गूगल ने भी मान लिया है कि एक्टर दुनिया के बेहतरीन मार्शन आर्टिस्ट में से एक हैं।
बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़कर विद्युत जामवाल बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में गूगल ने विद्युत जामवाल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट में से एक माना है। विद्युत जिस लिस्ट में शामिल किए हैं उसमें जैकी चैन, ब्रूस ली, जेट ली, चक नॉरिस, डॉनी येन, टोनी जा और स्टीवन सीगल जैसे दुनिया के दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट के साथ शामिल हैं।
 
ऐसे में विद्युत को इस लिस्ट में शामिल किया जाना बड़ी बात है। एक्टर देश के सबसे युवा फिटनेस स्टार के रूप में दुनिया के सामने उभरे हैं। एक्टर अपने मार्शन आर्ट से हर किसी को हैरान कर देते हैं। विद्युत के शानदार एक्शन को उनकी हर एक फिल्म में बखूबी पेश किया जाता है। अब उन्हें मार्शल आर्टिस्ट माने जाने से देश का नाम भी रोशन हुआ है।
 
विद्युत जामवाल ने महज 3 साल की उम्र में ही मार्शल आर्ट सिखना शुरू कर दिया था। एक्टर ने केरला के आश्रम से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। बता दें कि यह संस्थान एक्टर मां ही चलती थी। विद्युत का नाम दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट की लिस्ट में शामिल है। वह अपनी ट्रेनिंग के लिए दुनियाभर में घूमे हैं।
 
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14 : बिपाशा बसु ने किया रुबीना दिलैक को सपोर्ट, बोलीं- बहुत ही मजबूत लड़की हैं