1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhumi pednekar starrer film bhakshak trailer out

फिल्म भक्षक का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार बनकर शेल्टर होम की सच्चाई से पर्दा उठाएंगी भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर खोजी पत्रकार बनकर शेल्टर होम में होने वाली घिनौनी घटनाओं से उठाएंगी पर्दा

Bhakshak Movie Trailer
Bhakshak Movie Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही क्राइम थ्रिलर वेब शो 'भक्षक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में भूमि एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाते दिखेंगी। फिल्म में संजय मिश्रा, सई ताम्हणकर और आदित्य श्रीवास्तव भी हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 
हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में भूमि पेडनेकर खोजी पत्रकार बनकर शेल्टर होम में होने वाली घिनौनी घटनाओं से पर्दा उठाने का प्रयास कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
 
ट्रेलर की शुरुआत एक बालिका गृह से होती है, जिसके साथ बैकग्राउंड में आवाज आती है, तुम लोग है कि नहीं है, किसी को नहीं पता। इसके बाद संजय मिश्रा और भूमि पेडनेकर की एंट्री होती है। भूमि को पता चलता है कि बालिका गृह में बच्चियों के साथ गलत हो रहा है। 
 
इसके बाद भूमि पेडनेकर अपनी जान की परवाह करे बिना सच सामने लाने में जुट जाती हैं। भूमि आखिर कैसे उस 'भक्षक' का पर्दाफाश करेगी। ये 9 फरवरी को पता चलेगा।
‍
फिल्म 'भक्षक' को शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने ‍किया है। यह फिल्म 9 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पिता-पुत्र का लाजवाब चुटकुला : हार-जीत की सीख