1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bhumi Pednekar does not want to date an actor, know why

आखिर क्यों किसी एक्टर को डेट नहीं करना चाहतीं भूमि पेडनेकर, एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह

Bhumi Pednekar
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। भूमि ने बताया कि वह किसी भी एक्टर को डेट नहीं करना चाहती हैं। इस बात के पीछे वजह भी काफी चौंकाने वाली है।

डेट और शादी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए भूमि ने कहा, “अगर मैं किसी एक्टर को डेट करती हूं तो मुझे नहीं लगता कि हमारे बिजी शेड्यूल की वजह से हम एक-दूसरे को समय दे पाएंगे। यह नामुमकिन है। अगर मैं किसी को डेट करुंगी तो वह इस इंडस्ट्री का नहीं होगा। मुझे लगता है कि एक्टर को डेट करने से मेरी जिंदगी सीमित हो जाएगी। मैं जिंदगी भर सिर्फ फिल्मों की बातें नहीं करना चाहती। मुझे नहीं लगता कि मैं किसी एक्टर को डेट करुंगी।”
 

भूमि पेडनेकर ने अपने परिवार और स्ट्रगल के बारे में भी बात की। उनके पिता की मौत तब हो गई थी जब वह सिर्फ 18 साल की थीं। भूमि पेडनेकर ने बताया कि उनकी बहन समीक्षा तब 15 साल की थी और मां ने एक सिंगल मदर की तरह दोनों की परवरिश की। भूमि ने कहा कि वह अपने परिवार को किसी योद्धा से कम नहीं समझती हैं, क्योंकि उन्होंने काफी संघर्ष किया है।
अगला लेख
लॉकडाउन के दौरान कुकिंग में हाथ आजमा रहीं विद्या बालन, बनाए अपने पसंदीदा मोदक