1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bhumi pednekar does not feel uncomfortable about size and color

साइज और कलर को लेकर असहज महसूस नहीं करती हैं भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं और इन्हें लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। भूमि ने फिल्मों के अलावा स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में बिल्कुल अलग तरह का बेंचमार्क सेट किया है।


हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमि पेडनेकर ने अपने फैशन और स्टाइल के बारे में बात की है। भूमि ने कहा कि उन्हें कभी भी उनके साइज या कलर को लेकर असहज महसूस नहीं हुआ। 
 
भूमि ने कहा, मैंने हमेशा ही खुद को सेक्सी महसूस किया है। भूमि ने कहा कि वह तब भी खुद को आकर्षक फील करती थीं जब उनका वजन 90 किलो हो गया था।

उन्होंने बताया कि वह उस वक्त भी छोटे कपड़े पहना करती थीं और उन्हें क्लीवेज फ्लॉन्ट करने में कोई असहजता महसूस नहीं होती थी।

आउटफिट के मामले में दूसरी एक्ट्रेसेज के साथ कंपेयर किए जाने को लेकर भूमि ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। यदि जो मैंने पहना है वही किसी और के ऊपर ज्यादा बेहतर लग रहा है तो इसमें बुराई क्या है। 
 
भूमि की हाल ही में फिल्म बाला प्रदर्शित हुई है। अब फैन्स को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है जिसमें वे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी।
अगला लेख
अनजान आदमी से कोई चीज ना लें : Chutkula चटखारेदार है, खूब हंसेंगे