1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bhojpuri actor khesari lal yadav evicted from bigg boss 13 house

Bigg Boss 13 : घर से बेघर हुए खेसारी लाल यादव, इस वजह से बिग बॉस ने किया बाहर!

Bigg Boss 13
बिग बॉस के घर में लगातार हंगामा हो रहा है। वहीं इस हफ्ते रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह, खेसारी लाल यादव और सिद्धार्थ शुक्ला नॉमिनेटेड हैं।


सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को सबसे कम वोटने मिलने के अनुमान हैं। इस बीच एलिमिनेशन को लेकर शुक्रवार के एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। बिग बॉस फैनक्लब पर खेसारी के घर से बाहर होने का दावा किया गया है। लेकिन ये एविक्शन जनता के वोट्स के अनुसार नहीं बल्कि घरवालों की वोटों के आधार पर हुआ है।
 
बताया जा रहा है कि घर में मौजूद सदस्यों द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर आज के एपिसोड में खेसारी लाल यादव घर से बेघर हो जाएंगे। खेसारी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण बिग बॉस की टीम ने यह फैसला लिया। ऐसी खबरें मीडिया में चल रही हैं।
खबरों के मुताबिक, खेसारी लाल यादव को यूपी, बिहार और झारखंड से बहुत ज्यादा वोट मिल रहे थे। इस हिसाब से वो घर से बेघर नहीं हो सकते थे। इसलिए घर के सदस्यों से वोटिंग कराकर उन्हें बिग बॉस 13 के घर से बेघर किया गया है।
 
अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस सभी घरवालों से उस खिलाड़ी का नाम पूछेंगे जिसका शो में सबसे कम योगदान रहा है। ज्यादातर घरवाले खेसारी लाल यादव और रश्मि देसाई का नाम लेंगे। सूत्रों का कहना है कि रश्मि के मुकाबले ज्यादा वोट मिलने की वजह से खेसारी एविक्ट हो जाएंगे।
 
खेसारी लाल यादव को 'वीकेंड के वार' से पहले ही बिग बॉस 13 से बेघर करना थोड़ा समझ से परे हैं। लेकिन सलमान खान ने भी उन्हें इसके लिए कहा था कि आप शो में नहीं दिख रहे हैं। बार-बार बोलने के बावजूद घर में खेसारी लाल यादव खोए-खोए से रहते थे। शायद यही वजह है कि बिग बॉस ने यह फैसला लिया।
अगला लेख
विशाल भारद्वाज से मिलने पहुंचे शाहिद कपूर, क्या दोबारा साथ काम करने की है तैयारी?