1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bharti singh flaunts her baby bump in latest photoshoot

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने करवाया फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

bharti singh
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। बीते दिनों भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। वह प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एन्जॉय कर रही हैं। भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।

 
हाल ही में भारती सिंह ने अपना एक फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट में भारती सिंह लाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
 
तस्वीरों में भारती सिंह के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, 'खुशियां सोचो सिर्फ बहुत मजा आएगा।'
 
बता दें कि भारती मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह काफी समय से फैमिली प्लानिंग में जुटी हुई थीं। लेकिन कोरोना की वजह से पहले उन्होंने यह प्लान टाल दिया था। हर्ष और भारती ने 2017 में गोवा में शादी की थी।
अगला लेख
शादी के 9 साल बाद अलग हुए आमिर अली और संजीदा शेख