1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bharat poster salman khan old man look viral

फिल्म भारत से सामने आया सलमान खान का जबरदस्त लुक, दिखे बूढ़े शख्स के गेटअप में

Film Bharat
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है। इसे साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म भारत से सलमान खान का नया लुक सामने आया है। 
 
पोस्टर में सलमान खान एक बूढ़े शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म से अपने नए लुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जितने सफेद बाल मेरे सिर पर और दाढ़ी में हैं, उससे ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी है।
 
भारत का यह पहला पोस्टर है। इस पोस्टर में 2010 लिखा है। पोस्टर के नीचे कई बच्चे और परेशान लोग दिखा दे रहे हैं। सलमान खान की इस तस्वीर पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। पोस्टर पर कमेंट करते हुए फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।फिल्म भारत में सलमान खान 18 साल के लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे। भारत में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।
 
भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवरँ और तब्बू जैसे सितारें भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म भारत का 24 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।
अगला लेख
पंकज त्रिपाठी कभी रहते थे एक कमरे के घर में, अब खरीदा अपने सपनों का घर