1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bhagyalaxmi actor akash choudhary meets with accident in mumbai

'भाग्यलक्ष्मी' फेम आकाश चौधरी की कार का हुआ एक्सीडेंट, रेड लाइट पर ट्रक ने मारी टक्कर

bhagyalaxmi actor met with an accident
bhagyalaxmi actor met with an accident: पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाग्यलक्ष्मी' फेम एक्टर आकाश चौधरी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि आकाश रेड लाइट पर खड़े थे तभी पीछे से एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। वह अपने पेट डॉग के साथ मुंबई से लोनावला वेकेशन मनाने जा रहे थे। आकाश को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है।
 
आकाश ने आजतक संग बातचीत करते हुए इस हादसे के बारे में बताते हुए कहा, मैं अपने पेट डॉग के साथ वेकेशन पर जा रहा था। नवी मुंबई में हम रेड लाइट पर खड़े थे तभी पीछे से एक ड्रक वाले ने जोर से मेरी गाड़ी को मार दिया। गाड़ी मेरा ड्राइवर चला रहा था। हम सभी को बहुत तेज झटका लगा। मैं एकदम से शॉकिंग स्टेट में चला गया। 
 
आकाश ने कहा, मैंने सीटबेल्ट पहनी थी तो बच गया। मैं गाड़ी से उतरा और ट्रक वाले से पूछा भाई क्या हुआ तो उसने कहा मेरा एकदम से ब्रेक पर पैर नहीं पड़ा। गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो। वह गरीब इंसाथ था, इसलिए मैंने उसको कुछ नहीं कहा। दो मिनट बाद पुलिस वहां आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मैंने थोड़ी देर बाद उसको जाने दिया। 
 
इस हादसे के बाद आकाश वापस अपने घर आ गए और दूसरी गाड़ी लेकर अपने डॉगी के साथ वेकेशन के लिए रवाना हो गए। अकाश ने बताया कि इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया, बेचैन कर दिया। छुट्टी के दिन, मैं रात को सो नहीं सका। रात भर, मैं उस सड़क पर क्या हो सकता था, बस यही सोचकर परेशान होता रहा। इस घटना ने मुझे ये सोचने को मजबूर कर दिया कि लाइफ कितनी अनप्रिडिक्टेबल हो सकती है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर सत्यप्रेम की कथा का जलवा कायम, 17वें दिन किया इतना कलेक्शन