सम्बंधित जानकारी
- विवेक अग्निहोत्री बोले- द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं, मिशन है
- जीवन के उस मुकाम पर हूं जहां अच्छा कॉन्टेंट चुन सकता हूं : अर्जुन रामपाल
- सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'नो लैंड्स मैंन'
- 'लवफेस्ट' में प्यार को सेलिब्रेट करते दिखा 'मॉडर्न लव मुंबई'
- 'एस्केप लाइव' में अपनी भूमिका के बारे में जावेद जाफरी ने कही यह बात
बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव | bengali actress pallavi dey dies by suicide
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार पल्लवी का शव फ्लैट में छत के पंखे से लटक रहा था। उन्हें बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया।
पल्लवी के अचानक निधन से उनके साथी और को-स्टार सदमे में हैं। वह बंगाली टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थीं। पल्लवी ने टेलीविजन धारावाहिक रेशम झांपी के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई थीं। वह 'अमी सिराजेर बेगम' का हिस्सा बनीं जिसमें उन्होंने सीन बनर्जी के साथ काम किया।
पल्लवी डे इन दिनों 'मोन माने ना' नामक सीरियल में लीड रोल निभा रही थीं। इसमें सैम भट्टाचार्य लीड मेल रोल में हैं जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में निगेटिव किरदार निभा रही हैं।
