सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार ने 'मिशन रानीगंज' को बताया अपने करियर की बेस्ट फिल्म, कही यह बात
- दादा के नक्शे कदम पर आमिर खान के बेटे जुनैद, बतौर निर्माता इंडस्ट्री में रखेंगे कदम
- 'एनिमल' का पहला गाना 'हुआ मैं' रिलीज, रणबीर-रश्मिका की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
- इसराइल-हमास की जंग में 'नागिन' एक्ट्रेस की बहन और जीजा की हत्या, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारा
- कभी आमिर खान के बॉडीगार्ड थे रोनित रॉय
ट्रेलर से पहले 'टाइगर 3' का एक और धांसू पोस्टर रिलीज, इंटेंस लुक में दिखे सलमान खान
Tiger 3 Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर कैटरीना कैफ संग जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है।
ट्रेलर रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स 'टाइगर 3' के जबरदस्त पोस्टर्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। बीते दिन 'टाइगर 3' से कैटरीना कैफ का धांसू पोस्टर सामने आया था। पोस्टर में कैटरीना कैफ हवा में रस्सी के सहारे लटकी ताबड़तोड़ फायरिंग करती नजर आ रही थीं।
Zoya #Tiger3Trailer arriving on 16th October.#Tiger3 in cinemas this Diwali. Releasing in Hindi, Tamil & Telugu.#KatrinaKaif | #ManeeshSharma | @yrf | #YRF50 | #YRFSpyUniverse pic.twitter.com/6e4sAN1ypY
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 10, 2023
वहीं अब मेकर्स ने 'टाइगर 3' से सलमान खान का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में सलमान खान का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।
पोस्टर में सलमान अपने घुटने के बल जमीन पर बैठे दिख रहे हैं और उन्होंने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। सलमान ब्लैक पैंट के साथ जैकेट और अपना सिग्नेचर चेक व्हाइट एंड ब्लैक स्कॉर्फ लिए बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
Tiger aa raha hai. 16th October. #Tiger3Trailer
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 11, 2023
Ready ho jao! #5DaysToTiger3Trailer #Tiger3 arriving in cinemas this Diwali. Releasing in Hindi, Tamil & Telugu.#KatrinaKaif | #ManeeshSharma | @yrf | #YRF50 | #YRFSpyUniverse pic.twitter.com/XgJFSfMcN1
इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'टाइगर आ रहा है। टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को तैयार हो जाओ। टाइगर 3 इस दिवाली सिनेमाघरों में आ रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'
बता दें कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स के अगले अध्याय का खुलासा करने के लिए तैयार है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म्स टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और अब टाइगर 3 में से एक है।
Edited By : Ankit Piplodiya
