शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bachchan pandey abhimanyu singh to play the villain opposite akshay kumar
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (13:49 IST)

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में यह एक्टर निभाएगा विलेन का किरदार

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में यह एक्टर निभाएगा विलेन का किरदार - bachchan pandey abhimanyu singh to play the villain opposite akshay kumar
अक्षय कुमार इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। इन फिल्मों में से एक 'बच्चन पांडे' भी है। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार के फर्स्ट लुक के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। वहीं अब 'बच्चन पांडे' के विलेन को सामने लाया गया है।

 
बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अपोजिट अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। अभिमन्यु सिंह फिल्म सूर्यवंशी में भी अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं।
 
बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को हाउसफुल 4 निर्देशक फरहाद सामजी ही डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक्शन-कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और इस नए नाम ने फिल्म को अधिक रोमांचक बना दिया है।
 
फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी से जैसरमेर में शुरु हो चुकी है, जो 2 महीने तक नॉन स्टॉप चलेगी।
 
बच्चन पांडे में अक्षय कुमार एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। अरशद वारसी उनके दोस्त बने हैं। वहीं, कृति सेनन एक ऐसी जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डायरेक्टर बनना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें
VIDEO Interview : Bigg Boss 14 से बाहर आते ही Sonali Phogat सोनाली फोगाट ने कही मन की बात