• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana and ananya panday starrer dream girl 2 new song naach out
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (13:50 IST)

'ड्रीम गर्ल 2' का नया गाना 'नाच' रिलीज, आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे ने फ्लोर पर लगाई आग

'ड्रीम गर्ल 2' का नया गाना 'नाच' रिलीज, आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे ने फ्लोर पर लगाई आग | ayushmann khurrana and ananya panday starrer dream girl 2 new song naach out
Dream Girl 2 song Naach: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मना एक बार फिर पूजा बनकर दर्शकों का दिल धड़काने आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर और 'दिल का टेलीफोन 2.0' गाना रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
 
अब मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' का दूसरा गाना 'नाच' रिलीज कर दिया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों अपने माइंड ब्लोइंग डांस स्टेप से दर्शकों के होश उड़ा रहे है। गाने का कैची म्यूजिक हर किसी को ये डांस मूव करने के लिए मजबूर कर देगा।
 
इस गाने को नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दी है। जबकि तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है, वहीं इसके लिरिक्स शान यादव के हैं।
 
ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, विजय राज, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, सीमा पाहवा और असरानी जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में की बात, बोले- उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट...