1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aryan khans sister suhana khan had party in new york photo viral
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (17:18 IST)

आर्यन खान की रिहाई के बाद बहन सुहाना खान ने दोस्तों संग की पार्टी

आर्यन खान के जेल से बाहर आने के बाद उनके परिवार में खुशियां फिर से लौट आई है। आर्यन के रिहा होते ही शाहरुख खान ने चैन की सांस ली है। न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही आर्यन की बहन सुहाना खान भी अपने भाई के रिहा होने के बाद बेहद खुश है। 
 
हाल ही में सुहाना खान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। सुहाना खान के फैन पेज पर यह तस्वीर शेयर की गई है। 
 
न्यूयॉर्क में 31 अक्टूबर को हेलोविन मनाया जा रहा है। ऐसे में सुहना और उनकेदोस्त अपने भूतिया आउटफिट में ड्रेसअप होकर पार्टी करने निकले थे। 
 
बता दें कि आर्यन की रिहाई के बाद सुहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस थ्रोबैक तस्वीर में वह अपने भाई आर्यन और पिता के साथ नजर आ रही है। 
 
सुहाना खान इन दिनों समय न्यू यॉर्क में फिल्म स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। अपने भाई से मिलने सुहाना जल्द ही भारत लौट सकती हैं। भाई के ड्रग्स केस में फंसने के बाद मुश्किल हालातों को देखते हुए परिवार ने उन्हें विदेश में ही रहने को कहा था। 
 
ये भी पढ़ें
'जय भीम' सिर्फ मनोरंजक नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण फिल्म है : सूर्या