बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे शाहरुख के बेटे आर्यन खान, बोले- एक्शन कहने का इंतजार...
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म 'आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वहीं अब शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद आर्यन खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
हालांकि आर्यन अपने पापा की तरह एक्टिंग नहीं बल्कि पर्दे के पिछे स्क्रिप्ट राइटिंग करेंगे। आर्यन खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में टेबल पर एक बुकलेट रखी दिख रही है। जिस पर बड़े अक्षरों में 'फॉर आर्यन खान' लिखा हुआ है। सामने एक क्लैपबोर्ड रखा है, जिस पर 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' लिखा हुआ है।
इसके साथ उन्होंने बताया कि वह जिस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, वो आखिरकार पूरा हो गया। आर्यन खान ने लिखा, 'राइटिंग पूरी कर ली है। एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकता।' आर्यन की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें अपनी नई जर्नी की बधाई दे रहे हैं।
आर्यन की मां गौरी खान ने कमेंट किया, 'देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।' वहीं पापा शाहरुख ने कमेंट किया, 'वाह क्या बात है... सोचना... यकीन करना... सपने देखना एक न एक दिन जरूर पूरा होता है, अब करने का समय है। पहले प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, यह हमेशा खास होता है।'
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

