गोविंदा की भांजी आरती सिंह हुईं घायल, हाथ में आए 6 टांके | arti singh injures her hand while dining at restaurant gets six stitches
Arti Singh gets six stitches : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ एक हादसा हो गया है। इस हादसे की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरती के हाथ पर 6 टांके लगाए गए हैं। वह अब अस्पताल से घर लौट आई हैं। इस हादसे की जानकारी आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।
खबरों के अनुसार आरती अपने कुछ दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंतीं थीं। वहां गलती से उनसे कांच का ग्लास टूट गया और कांच के टुकड़े उनके हाथ में घुस गए थे। इस हादसे के चलते उनके हाथ की सर्जरी हुई और उन्हें 6 टांके आए हैं। हालांकि, आरती सिंह अब खतरे से बाहर हैं और धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं।
आरती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ये आसान सप्ताह नहीं रहा। सबसे मुश्किल दौर में से एक... सर्जरी से गुजरना पड़ा। शीशा टूट कर हाथ के अंदर चला गया और मेरे शो की लॉन्चिंग मेरे लिए हॉस्पिटल में हुई लेकिन मैं आभारी हूं की कुछ और बड़ा नहीं हुआ। काम शुरू हुआ ही थी और मैं अस्पताल पहुंच गई लेकिन मैं शेरनी हूं इसलिए और मजबूती के साथ जल्द ही फिर वापसी करुंगी।
आरती सिंह ससुराल सिमर का और उड़ान जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से काफी लोकप्रियता मिली। आरती इन दिनों टीवी सीरियल 'श्रावणी' में नजर आ रही हैं। इस शो में वह निगेटिव किरदार निभा रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
