1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor talks about fat to fit look

बचपन से ही मोटापे से जंग करते आए हैं अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन की मेहनत साफ नजर आ रही है।


यह दोनों तस्वीरें अर्जुन की एक्सरसाइज के दौरान की हैं जिसमें उनकी मिरर इमेज को कैप्चर किया गया है। इस तस्वीरों के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए बचपन से ही मोटापे से जूझना कठिन रहा है। हर किसी का अपना संघर्ष है लेकिन मैं अपने संघर्ष से लगातार जूझ रहा हूं। जिंदगी का एक उसूल है। गिरो और फिर उठो। मेहनत का फल मिलता है। आज नहीं तो कल या फिर हफ्तों में जरूर मिलता है।

अर्जुन कपूर ने कहा कि वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' की तैयारी में व्यस्त हैं और इसके लिए वह जनवरी में ही ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। 
 
फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व वाले मराठा साम्राज्य और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़ी गई थी। आशुतोष गोवारीकर निर्देशित यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
अगला लेख
'झांसी की रानी' के फैंस के लिए बुरी खबर, इस कारण जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है शो