1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra got trolled after wearing khaki shorts trolls said join rss

खाकी निकर पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पूछा- आरएसएस ज्वॉइन कर ली क्या?

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्‍सर अपने स्‍टाइल स्‍टेटमेंट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने फैशन सेंस से भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्तर में भी अलग पहचान बना चुकी हैं। लेकिन कई बार प्रियंका अपने कपड़ो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।


प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। प्रियंका ने खाकी रंग की हाफ पैंट पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट और ब्लैक जैकेट पहना है।
 
प्रियंका के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं, जिसमे वो प्रियंका चोपड़ा को आरएसएस का हिस्सा बता रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि प्रियंका अभी-अभी आरएसएस की महत्‍वपूर्ण मीटिंग से बाहर निकली हैं। प्र‍ियंका को कई यूजर्स ने आरएसएस का इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसडर भी बताया है।
 
दरअसल, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्‍यों द्वारा पहने जाने वाले हाफ पैंट का रंग भी खाकी है। इसे लेकर ही ट्रोल्स का कहना है कि प्रियंका भी जल्द ही आरएसएस ज्वाइन करने वाली हैं। 
 
प्र‍ियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर पूरा ध्यान दे रही हैं। प्रियंका जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर की अहम भूमिका हैं।
अगला लेख
Box Office पर सलमान खान की फिल्म 'भारत' 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई