मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Arjun Kapoor starrer The Lady Killer film announces
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (12:44 IST)

अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म 'द लेडी किलर' अनाउंस

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म 'द लेडी किलर' अनाउंस हुई है। फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो गया है। पोस्टर में अर्जुन कपूर का परेशानी से चीखता चेहरा नजर आ रहा है। लेडीकिलर की स्पैलिंग में 'एल' शब्द को 'गन' का लुक दिया गया है जिससे साफ-साफ झलकता है कि यह फिल्म थ्रिलर है। 
 
इस फिल्म को अजय बहल निर्देशित करेंगे और भूषण कुमार तथा शैलेश आर. सिंह इसके प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है, शायद अभी कुछ कलाकारों से बात चल रही है और कुछ तय नहीं हुआ है। 
2021 में अर्जुन कपूर की तीन फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सरदार का ग्रैंडसन' और 'भूत पुलिस' रिलीज हुईं, लेकिन इन्हें सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिखा दिया गया। इनमें अर्जुन के अभिनय की सराहना भी हुई। 
 
बॉक्स ऑफिस अर्जुन की पिछली कुछ फिल्में भले ही कमाल नहीं दिखा पाई हों, लेकिन वे डिमांड में बने हुए हैं। फिलहाल वे एक विलेन रिटर्न्स नामक फिल्म भी कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन नहीं करेंगे पान मसाला का एड, पूरी फीस लौटाकर खत्म किया कॉन्ट्रेक्ट