1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arjun kapoor malaika arora clicked each others photo wrote the same caption

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा ने फिर किया प्यार का इजहार, एक-दूसरे की तस्वीर पर किया यह कमेंट

Arjun Kapoor
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर इन दिनों काफी लाइमलाइट में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अब हर मौके पर एक साथ नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। एक बार फिर अर्जुन और मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-जैसा पोज देते हुए तस्वीर पोस्ट की है।
 
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह टेबल पर आराम से दोनों हाथों के सहारे सिर रखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जब उसने मुझे हंसते हुए देख लिया।' इस तस्वीर पर मलाइका ने भी उनकी चुटकी लेते हुए लिखा, काफी प्रतिभाशाली फोटोग्राफर, वाकई मानना पड़ेगा। 
 
मलाइका अरोरा ने भी सेम पोज में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैप्पी संडे।' मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फोटोग्राफर के पास अच्छे स्किल्स हैं।'
 
अर्जुन कपूर के इस कमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मलाइका की यह तस्वीर उन्होंने ही खींची हो। ऐसा कई बार हुआ है कि अर्जुन ने मलाइका से सोशल मीडिया पर पूछा कि यह तस्वीर किसने खींची है।
 
इन दिनों मलाइका और अर्जुन का प्यार परवान चढ़ रहा है। हाल ही में हुए मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भी ये दोनों साथ नजर आए थे।
 
अगला लेख
अनुष्का शर्मा की हॉट तस्वीर देख विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन