1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor calls himself selfie king

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे अर्जुन कपूर, खुद को बताया सेल्फी किंग

Arjun Kapoor
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।

 
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह चिल करते दिख रहे हैं। इन सभी फोटोज में अर्जुन कपूर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर कर अर्जुन ने खुद को सेल्फी किंग बताया है। उन्होंने लिखा, 'सेल्फी किंग के ओर से नमस्कार।' अर्जुन की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। वह जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगे।
 
अगला लेख
मिथुन चक्रवर्ती करेंगे डिजिटल डेब्यू, श्रुति हासन भी आएंगी नजर