1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arbaaz khan to get married second time on 24 december with shura khan

मलाइका, जॉर्जिया के बाद अरबाज खान की जिंदगी में हुई नई लेडीलव की एंट्री, इस दिन रचाएंगे दूसरी शादी

Arbaaz Khan new girlfriend
Arbaaz Khan will marry for the second time: सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोरा से तलाक के बाद अरबाज ने काफी समय तक जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। हालांकि कुछ समय पहले दोनों को ब्रेकअप हो गया। अब 56 साल के अरबाज की लाइफ में नई लेडीलव आ गई है।
 
अरबाज खान की नई गर्लफ्रेंड का नाम शौरा खान हैं। बताया जा रहा है कि अरबाज शौरा को लेकर इतने सीरियस है कि वह जल्द ही उनसे शादी भी करने वाले हैं। 
 
खबरों के अनुसार अरबाज खान जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। अरबाज खान 24 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान संग निकाह करने वाले हैं। 
 
अरबजा खान और शौरा खान की पहली मुलाकात अपकमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। शौरा खान बॉलीवुड की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट हैं और वो बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती हैं। 
 
खबरों के अनुसार यह कपल सिर्फ दोनों के परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेगा। अरबाज खान की पहली शादी साल 1998 में मलाइका अरोरा से हुई थी। हालांकि दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
व्हिस्पर्स ऑफ फायर एंड वाटर : कोयला खदानों की बदरंग दुनिया और बदलाव की चाहत