Hanuman Chalisa
✕

एआर रहमान के 'सांप्रदायिक भेदभाव' वाले बयान पर मचा बवाल, संगीतकार ने दी सफाई, बोले- भारत मेरा घर है...

Updated: रविवार, 18 जनवरी 2026 (17:50 IST)
ऑस्कर विनिंग म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू की दौरान कहा कि उन्हें बॉलीवुड में पिछले 8 साल से काम कम मिल रहा है और इसके पीछे सांप्रदायिक कारण हो सकते हैं। 
 
एआर रहमान के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कथित 'सांप्रदायिक' भेदभाव को लेकर उनके इस बयान पर काफी विवाद खड़ा हो गया है। एआर रहमान की जमकर आलोचना की जा रही है। अब रहमान ने खुद इस पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AR Rahman: Official Updates (@arrofficialupdates)

एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। उनके शब्दों को गलत संदर्भ में नहीं लिया जाना चाहिए। भारत उनका घर है और भारत ने उन्हें हमेशा प्रेरणा दी है। 
 
एआर रहमान ने कहा, प्यारे दोस्तों, संगीत हमेशा से मेरे लिए संस्कृति से जुड़ने, उसका जश्न मनाने और उसका सम्मान करने का जरिया रहा है। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा गुरु है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि बातों को कभी-कभी गलत समझा जा सकता है, लेकिन मेरा मकसद हमेशा संगीत के माध्यम से उत्थान करना, सम्मान करना और सेवा करना रहा है। मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं की, और मुझे उम्मीद है कि मेरी ईमानदारी महसूस होगी। 
 
रहमान ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री के सामने वेव समिट में पेश किए गए झाला और रूह-ए-नूर को संवारने से लेकर, युवा नागा संगीतकारों के साथ मिलकर स्ट्रिंग ऑर्केस्ट्रा बनाने तक, सनशाइन ऑर्केस्ट्रा को मेंटर करने तक, भारत का पहला बहुसांस्कृतिक वर्चुअल बैंड सीक्रेट माउंटेन बनाने तक, और हंस ज़िमर के साथ रामायण का स्कोर करने के सम्मान तक, हर यात्रा ने मेरे मकसद को मजबूत किया है। 
 
उन्होंने कहा, मेरे लिए संगीत ऐसा काम करने के लिए समर्पित हैं जो अतीत का सम्मान करता है, वर्तमान का जश्न मनाता है और भविष्य को प्रेरित करता है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख