• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ap dhillon wore tiranga coloured shoes ‍gets trolled
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (14:59 IST)

जूते की वजह से ट्रोल हुए एपी ढिल्लों, तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप

जूते की वजह से ट्रोल हुए एपी ढिल्लों, तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप | ap dhillon wore tiranga coloured shoes ‍gets trolled
ap dhillon wearing tricolour shoes: रैपर-सिंगर एपी ढिल्लों अपने गानों के जरिए सुर्खियां बंटोरते रहते हैं। लेकिन इस बार एपी ढिल्लों अपने जूते की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दअरसल, एपी ढिल्लों ने हाल ही में बनिता संधू के साथ अपने नए गाने 'विथ यू' के प्रमोशन के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह कलरफुल जूते पहने नजर आ रहे हैं।
 
एपी ढिल्लों की तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनके जूते का कलर भारतीय तिरंगे से काफी मिलता जुलता है। इसके बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स एपी ढिल्लों पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा- 'यह एक फेमस पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों हैं। 15 अगस्त से ठीक पहले, वह इंस्टाग्राम पर अपने जूते दिखा रहे हैं। उनके जूते का रंग देखें। क्या वह जानबूझकर हमारे तिरंगे का अपमान कर रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'ये कोई इंसीडेंट नहीं है बल्कि जानबूझकर किया गया है।' 
 
हालांकि विवाद बढ़ने पर एपी ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया से यह विवादस्पद पोस्ट हटा दिया। लेकिन इसके बाद भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
बता दें कि एपी ढिल्लों इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। 'एपी ढिल्लों- फर्स्ट ऑफ ए काइंड' नाम से रिलीज होने जा रही इस सीरीज के 4 एपिसोड हैं। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'ड्रीम गर्ल 2' से रिप्लेस करने पर छलका नुसरत भरुचा का दर्द, बोलीं- यह नाइंसाफी है...