• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma virat kohli daughter vamika turns 6 months
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 जुलाई 2021 (10:22 IST)

6 महीने की हुईं अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका, बेटी पर यूं प्यार लुटाते नजर आए विराट कोहली

Anushka Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका 6 महीने की हो गई हैं। बेटी के 6 महीने की होने पर अनुष्का शर्मा कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।

 
एक तस्वीर में वामिका अपनी मम्मी की गोद में लेटी नजर आ रही हैं। अनुष्का आसमान की ओर इशारा करके बेटी को कुछ दिखा रही हैं। 
 
वहीं दूसरी तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी को गोद में लिए प्यार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ही तस्वीर में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 
 
एक अन्य तस्वीर में अनुष्का और वामिका के पैर नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में केक नजर आ रहा है। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार को जी सकते हैं जिसके साथ आप हमें देखते हैं, छोटी सी। हम तीनों को 6 महीने की शुभकामनाएं।'
 
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2017 के अंत में शादी की थी। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था। दोनों अपनी बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव है। उन्होंने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। 
 
ये भी पढ़ें
एक मालवी बच्चे ने लिखा बारिश पे निबंध : लोटपोट कर देगा जोक