इरफान खान के बेटे बाबिल से यूजर ने पूछा उनका धर्म, मिला यह जवाब
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने वाले हैं। एक्टिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी है। बाबिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में बाबिल से एक यूजर ने उनका धर्म पूछ लिया, जिसका उन्होंने शानदार जवाब दिया। बाबिल ने यूजर के सवाल और अपने जवाब का स्क्रीनशॉट इंस्टा स्टोर पर शेयर किया।
Photo - Instagram
बता दें कि बाबिल अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म 'काला' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। फिल्म में बाबिल के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा बाबिल को शूजित सरकार ने अपनी एक फिल्म में साइन किया है।

