1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma shared a post about viral song bachpan ka pyaar

'बचपन का प्यार' ने उड़ाई अनुष्का शर्मा की रातों की नींद, शेयर किया मजेदार पोस्ट

bachpan ka pyaar
इन दिनों इंटरनेट पर 'बचपन का प्यार' गाना छाया हुआ है। इन गाने को गाते हुए 12 साल के सहदेव दिरदो का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कई सेलेब्स इस गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाकर शेयर कर रहे हैं। वही इस गाने ने अनुष्का शर्मा की रातों की नींद उड़ा दी है।

 
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह 'बचपन का प्यार' गाने को नहीं भूल पा रही हैं। 
 
अनुष्का शर्मा ने इस गाने को लेकर एक मजेदार मीम शेयर किया। इसमें एक व्यक्ति को सोने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है लेकिन वह यह गाना अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा है। अनुष्का शर्मा ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।  
 
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस गाने को पंजाबी टच दिया है। उन्होंने 'बचपन का प्यार' गाने को पंजाबी में बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
अगला लेख
गणित विषय के स्टूडेंट्स का दर्द : लोटपोट हो जाएंगे पढ़कर