मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushka sharma reveales that virat kohli feels happy if she wear his clothes
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 नवंबर 2019 (11:40 IST)

जब अनुष्का शर्मा पहनती हैं विराट कोहली के कपड़े तो ऐसा होता है पति का रिएक्शन

जब अनुष्का शर्मा पहनती है विराट कोहली के कपड़े तो ऐसा होता है पति का रिएक्शन | anushka sharma reveales that virat kohli feels happy if she wear his clothes
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की तस्वीर हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें विराट के कपड़े पहनना पसंद है। वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया- मैं उनके वॉरड्रोब से टी-शर्ट और बहुत से कपड़े लेती रहती हूं।
कभी मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। कभी-कभी मैं यह इसलिए करती हूं क्योंकि विराट को अच्छा लगता है जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।
 
अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा क्यों नहीं पहना था। अनुष्का ने कहा, शादी पर पिंक कलर पहनना उनका विकल्प ही नहीं था। वह ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं। 
 
अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। शादी के कुछ घंटों बाद फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।