मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. अनुष्का शर्मा मालदीव पहुंचीं विराट कोहली के साथ, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया फिगर
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 जून 2022 (12:17 IST)

अनुष्का शर्मा मालदीव पहुंचीं विराट कोहली के साथ, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया फिगर

Anushka Sharma looks hot in monokini | अनुष्का शर्मा मालदीव पहुंचीं विराट कोहली के साथ, मोनोकनी में फ्लॉन्ट किया फिगर
आईपीएल में विराट कोहली का बुरा फॉर्म जारी रहा और उन्होंने तरोताजा होने के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मालदीव पहुंच गए हैं। 
 
इस ट्रिप की तस्वीरें अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुष्का का बोल्ड लुक चर्चा का विषय है। वे ऑरेंज कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं। 
मिनिमल मेकअप और हैट में अनुष्का बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अनुष्का ने इन फोटो के साथ लिखा है- अपनी खुद की फोटो लेने का नतीजा। 
इन दिनों अनुष्का बड़े परदे से गायब है, लेकिन जल्दी ही वे 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में हैं। 
ये भी पढ़ें
'सीआईडी' के इंस्पेक्टर सचिन के रुपये और कार्ड्स ले भागे चोर