शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushka sharma birthday special love affairs of actress before marrying virat kohli
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 मई 2020 (11:05 IST)

Happy Birthday Anushka Sharma : विराट कोहली से पहले इन स्टार्स संग जुड़ चुका है अनुष्का का नाम

Happy Birthday Anushka Sharma : विराट कोहली से पहले इन स्टार्स संग जुड़ चुका है अनुष्का का नाम - anushka sharma birthday special love affairs of actress before marrying virat kohli
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा आज 1 मई को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने अपना फिल्मी करियर शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से शुरू किया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज वो बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में से एक है।

 
अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है लेकिन शादी के पहले अनुष्का का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा था। अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट-लेवल क्रिकेटर रह चुके हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस का भी झुकाव इस खेल के प्रति कई दफा देखा गया है। साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट कर रही हैं।
अनुष्का और सुरेश रैना की पहली मुलाकात लंदन में हुई जहां अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और रैना क्रिकेट सीरीज के लिए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर की खबरों की ना तो पुष्टि की, ना ही खंडन किया।

सुरेश रैना से पहले अनुष्का शर्मा का नाम रणवीर सिंह से भी जुड़ा। कहा जाता है कि फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (2010) के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2011 के दौरान दोनों के रिश्तों में दरार आई।
 
खबरों की माने तो करियर के शुरुआती दिनों में अनुष्का शर्मा मॉडल जोहेब युसुफ को डेट करती थीं। दोनों की मुलाकात बेंगलुरू में हुई थी और दोनों मुंबई साथ आए थेस अनुष्का को फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में ब्रेक मिला। कहा जाता है कि जोहेब को इंडस्ट्री में अच्छे ऑफर्स नहीं मिले तो वह बेंगलुरू लौट गए और इसी के साथ दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया।
 
रणबीर कपूर के साथ भी अनुष्का के अफेयर की खबरें आईं। दोनों की मुलाकात करण जौहर की एक पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में अनुष्का और रणबीर काफी टाइम एक दूसरे के साथ नजर आए। इसके बाद दोनों को मुंबई के रेस्तरां में डिनर करते भी देखा गया। फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से ज्यादा उनकी ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री सुर्खियां बनीं।
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बताया- क्यों नहीं गए हॉस्पिटल मिलने