1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Anushka Shamra, Parag Agrawal, paternity leave,

अनुष्का शर्मा ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के पैटरनिटी लीव लेने पर की तारीफ

Anushka Shamra
अनुष्का शर्मा ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के पैटरनिटी लीव लेने पर की तारीफ है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है कि आने वाले समय में यह बात सामान्य हो जाएगी। लोग अनुष्का की इस स्टोरी को पसंद कर रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी पैटरनिटी लीव ली थी। वे ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर अनुष्का के पास पहुंचे थे जब वह बच्चे को जन्म देने वाली थीं। इसको लेकर तब खूब बहस भी हुई थी। 
 
गौरतलब है कि अभी भी पैटरनिटी लीव लेना लोग पसंद नहीं करते हैं। उनका मानना है कि बच्चे की देखभाल करना मां की ही जवाबदारी रहती है। 
 
पराग अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कुछ सप्ताह की छुट्टी लेंगे। ट्वीटर की पॉलिस के तहत उसका कर्मचारी 20 सप्ताह की छुट्टी ले सकता है। हालांकि पराग इतने सप्ताह की छुट्टी नहीं लेंगे। 
 
ट्वीटर के सीएफओ ने पराग की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पराग ने एक मिसाल कायम की है जिससे दूसरे लोग भी ऐसा ही करेंगे। 
अगला लेख
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने की शादी, पहली फोटो आई सामने