1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Gangubai Kathiawadi, Ajay Devgn, Alia Bhatt,

गंगूबाई काठियावाड़ी में रहीम लाला के रूप में नजर आएंगे अजय देवगन

Gangubai Kathiawadi
अजय देवगन बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में माफिया किंग रहीम लाला की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के अत्यधिक सराहे गए ट्रेलर के लॉन्च के बाद से, दर्शक अजय देवगन को और अधिक देखने की मांग कर रहे थे। और विशेष मांग पर, संजय लीला भंसाली हमें रहीम लाला की एक झलक दिखाते हैं।
 
 
फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में हैं।गंगूबाई का रास्ता रहीम लाला से मिलता है जो गंगू को उसके मिशन को प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक मजबूत सहारा बन जाता है और इस तरह उनकी दोस्ती सामने आती है।
 
संजय लीला भंसाली और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा निर्मित, यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगला लेख
गंगूबाई के किरदार में अभी भी हूं, आलिया भट्ट से वेबदुनिया की Exclusive बातचीत