1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushka and virat latest selfie comparision with justin picture

जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन को कॉपी कर रहे 'विरुष्का'

अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी के बाद से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। गुपचुप शादी के बाद दोनों ने दुनियाभर में सुर्खियां पाईं। इसके बाद दोनों अपने पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को खुश करते रहते हैं। 
 
हाल ही में विराट कोहली ने दोनों का एक बहुत ही खूबसुरत सा पिक्चर शेयर किया। इसमें अनुष्का अपने चीकू को किस करती हुईं नज़र आ रही हैं। इस पिक्चर को देखकर फैंस उनके कपल गोल्स से इंस्पायर हो रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
विराट ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा है मेरी ब्यूटी के साथ डे आउट.. इसमें अनुष्का, विराट को उनके गाल पर किस कर रही हैं। 
 
 
एक तरफ जहां लोग उनकी इस क्युट तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस का मानना है कि इस सेल्फी को विरुष्का ने कॉपी किया है। हाल ही में सिंगर जस्टिन बीबर और हेली बाल्डविन ने सगाई की। इसके बाद उन्होंने भी ठीक इसी तरह की एक पिक्चर शेयर की थी जिसमें हेली के हाथों में सगाई की अंगूठी भी दिखाई दे रही थी। 
 
ऐसे में विरुष्का की यह तस्वीर फैंस को जस्टिन और हैली की याद दिला रही है। विराट कोहली फिलहाल अपने क्रिकेट में व्यस्त हैं और अनुष्का अपने काम से ब्रेक लेकर उनके साथ इंग्लैंड गई हैं। अनुष्का की फिल्म 'संजू' हाल ही में रिलीज़ हुई है। वहीं उनकी फिल्म ज़ीरो और सुई धागा इसी वर्ष रिलीज़ होने वाली है। 
अगला लेख
इतना कहने के बाद अब भी खामोश रितिक रोशन, संजय लीला भंसाली की फिल्म करेंगे या नहीं?