इतना कहने के बाद अब भी खामोश रितिक रोशन, संजय लीला भंसाली की फिल्म करेंगे या नहीं?
बेहतरीन एक्टर रितिक रोशन और शानदार फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का साथ फिल्म 'गुज़ारिश' से है। हालांकि फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाई नहीं की थी लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म को बहुत पसंद किया था। ऐसे में अब एक्टर और फिल्म मेकर की यह जोड़ी दोबारा साथ करने के लिए साथ आ रही थी।
खबर थी कि संजय जल्द ही एक मलयालम फिल्म 'पुलीमुरुगन' का हिन्दी रिमेक बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने रितिक रोशन से संपर्क किया। लेकिन यहां रितिक रोशन ने उन्हें मना कर दिया। इसके लिए इंडस्ट्री में रितिक को लेकर यह भी बातें होने लगीं कि संजय की फिल्म को मना करने के लिए गट्स चाहिए जो रितिक में हैं।
हाल ही में रितिक जब खबरों से रुबरु हुए तो उन्हें यह ठीक नहीं लगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रितिक ने इस अफवाफ को खारिज कर दिया है। रितिक ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि गलत पत्रकारिता या एक ईमानदार गलती.. कभी कोई नहीं जानता.. शांत रहो..। रितिक की इस पोस्ट में उन्होंने यह तो नहीं बोला है कि वे फिल्म कर रहे हैं लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया है।
False journalism. Or an honest mistake. Who will ever know. stay cool tho. https://t.co/Puw6DHFh3R
— Hrithik Roshan (@iHrithik) July 8, 2018
फिलहाल रितिक गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' में व्यस्त हैं। इसके पोस्टर्स और तस्वीरों में रितिक को काफी सराहना मिली है। साथ ही वे जल्द ही अपनी फ्रैंचाईज़ी फिल्म 'कृष 4' के लिए भी तैयारी करने वाले हैं। इसके अलावा वे टाइगर श्रॉफ के साथ एक डांस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे।
अब देखते हैं इन व्यस्तताओं के चलते रितिक, संजय की यह भव्य फिल्म करते हैं या छोड़ते हैं।
