पहलगाम आतंकी हमले से दो दिन पहले पति संग उसी जगह हनीमून मना रही थीं आलिया कश्यप
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने 27 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पहलगाम की जिस बैसरन घाटी में आतंकियों ने खूनी खेल खेला, कुछ दिन पहले कई सेलेब्स वहां पर सैर करने गए थे।
दीपिका कक्कड़ इस हमले के दिन सुबह ही वहां से दिल्ली रवाना हुई थी। दीपिका अपने पति और बच्चे संग वेकेशन मनाने कश्मीर कई हुई थीं। वहीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप कुछ दिन पहले ही अपने पति संग हनीमुन मनाने पहलगाम गई थीं।
आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पहलगाम हमले से जुड़ी एक खबर पोस्ट करते हुए बताया कि वह ठीक दो दिन पहले वो भी वहीं थी, जहां हमला हुआ।
आलिया ने लिखा, ये हैरानी की बात है। दो दिन पहले हम ठीक यहीं पर थे। मैं सारे पीड़ितों और परिवार वाले के लिए प्रार्थना करती हूं। ये दिल तोड़ने वाला है।
Absolutely Devasted by the Brutal Killings of people in Kashmir. Unacceptable. I was there last summer with my wife and our Child. Exactly in that area! Could have been us. We must find ways to stop this Atrocities. Must find a long term solution...it is going on for a long time…
— Adil hussain (@_AdilHussain) April 23, 2025
वहीं एक्टर आदिल हुसैन ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए उस वक्त को याद किया जब वह अपने परिवार के साथ पहलगाम गए थे। आदिल ने लिखा, कश्मीर में लोगों की निर्मम हत्याओं से बिल्कुल तबाह हो गया हूं। ये पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैं पिछले साल गर्मियों में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहां गया था। बिल्कुल उसी जगह। उस जगह आज हम भी हो सकते थे। हमें इस अत्याचार को रोकने के तरीके खोजने होंगे। हमें एक इसका समाधान खोजना होगा… यह बहुत समय से चल रहा है।
बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 27 टूरिस्टो की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने लोगों से उनका नाम पूछ-पूछकर हिंदूओं पर गोलियां चलाई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

