1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Anupam Kher, Oscar 2023, The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स और अनुपम खेर ऑस्कर 2023 की दौड़ में

Anupam Kher
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- बेहद खुश हूं कि ऑस्कर 2023 में 'द कश्मीर फाइल्स' बेस्ट फिल्म कैटेगरी और मेरा नाम बेस्ट एक्टर कैटेगरी में है। भले ही ये शॉर्टलिस्ट हो, लेकिन किसी बड़ी जीत से कम नहीं। लिस्ट में अन्य भारतीय फिल्मों को भी बधाई। भारतीय सिनेमा की जय हो। 


 
गौरतलब है कि 2022 में रिलीज 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रच दिया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस मूवी में अनुपम खेर ने लीड रोल निभाया था। मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर भी इस मूवी में नजर आए थे। 
 
जहां इस फिल्म की एक ओर बहुत प्रशंसा हुई तो दूसरी ओर आलोचना करने वाले भी कम नहीं थे। इस‍ लिहाज से ये मूवी 2022 की सबसे चर्चित मूवी रही। 
अगला लेख
रितिक रोशन 49 के हुए, क्या बर्थडे सेलिब्रेट करना अभी उन्हें एक्साइट करता है