1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anubhav sinha hansal mehta reveal their first salary

जानिए कितनी थी अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता की पहली सैलरी

Anubhav Sinha
सोशल मीडिया पर अक्सर नए-नए ट्रेंड चलते रहते हैं। इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है। इसमें लोग अपनी पहली नौकरी से मिलने वाली सैलरी बता रहे हैं। इस ट्रेंड में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी हिस्सा लिया।

 
हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा जैसे मशहूर बॉलीवुड फिल्म मेकर्स ने भी अपनी पहली नौकरी और उससे मिलनी वाली सैलरी के बारे में बताया।
 
अनुभव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहली सैलरी– 80 रुपए, उम्र– 18' निर्देशक ने ट्वीट में बताया कि वो 7th क्लास के बच्चे को अंकगणित का ट्यूशन पढ़ाते थे, वो ऐसा इसलिए करते थे ताकी वो स्मोकिंग करने के लिए पैसे कमा पाएं। उस वक्त अनुभव ख़ुद इंजीनियरिंग कॉलेज में थे।
 
वही हंसल मेहता ने लिखा, 'पहली सैलरी–450 रुपए, उम्र–16 साल।' उन्होंने लिखा, Intershoppe Kemps Corner में सेल्स पर्सन था, जींस और कैजुअल कपड़े बेचता था ताकी अपने जूनियर कॉलेज के लिए कपड़े खरीद सकूं।
 
अगला लेख
शो 'इंडिया वाली मां' की शूटिंग के दौरान अक्षय को याद आए अपने कॉलेज के दिन, शेयर की पुरानी यादें