शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anu malik mother kausar jahan passes away
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 जुलाई 2021 (12:23 IST)

अनु मलिक की मां का निधन, अरमान मलिक ने लिखा भावुक पोस्ट

अनु मलिक की मां का निधन, अरमान मलिक ने लिखा भावुक पोस्ट - anu malik mother kausar jahan passes away
मनोरंजन जगत से बीते कुछ दिनों से कई बुरी खबरें सामने आ रही है। कई सेलेब्स इस दुनिया को अलविदा के कह दिया। वही कई सितारो ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। वही अब अनु मलिक की मां का निधन हो गया है।

 
इस बात की जानकारी अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। अनु मलिक की मां का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
 
अपनी दादी के निधन पर अरमान मलिक ने एक वीडियो पोस्ट कर बेहद बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया... मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं कर सकता। 
 
उन्होंने लिखा, एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। आप अब तक के सबसे प्यारे, सबसे कीमती इंसान थे। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं आपके साथ इतना समय बिता पाया। अल्लाह मेरा फरिश्ता अब आपके साथ है।
 
अरमान मलिक की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट करके अनु मलिक की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
लाल रंग का रबर बैंड : पति पत्नी का चुटकुला हैरान कर देगा आपको भी...