1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. angad bedi shared video with duaghter reunite after corona report negative

अंगद बेदी ने कोरोना को दी मात, 16 दिन बाद पापा को देखकर ऐसा था बेटी का रिएक्शन

Angad Bedi
कोरोनावायरस की दूसरी लहर में कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में अंगद बेदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। अब ठीक होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

 
इस वीडियो में अंगद अपने परिवार से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है वे अपनी बेटी मेहर और पत्नी नेहा धूपिया से गले लग रहे हैं और उन्हें प्यार कर रहे हैं। 
 
वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने खुलासा किया कि परिवार से 16 दिनों तक अलग रहने के बाद उन्होंने कोरोना को मात दी है। साथ ही उन्होंने यह बताया कि इस बीमारी के कारण लोगों को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
अंगद ने कैप्शन में लिखा, काफी समय बाद हम एक हुए हैं....घर वापस आने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है।' उनके इस वीडियो पर नेहा ने कमेंट करते हुए लिखा, हमने आपको काफी याद किया... हर दिन हर मिनट हर सेकंड।'
 
बता दें कि 10 मई को अंनद बेदी और नेहा धूपिया ने अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। दोनों ने दिल्ली के गुरूद्वारे में गुपचुप शादी की थी। नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। 
 
अगला लेख
Kriti Sanon ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 7 साल, जल्द नजर आने वाली है 7 बिग बजट फिल्मों में